नवगछिया। इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक तक करोड़ों की लागत से तटबंध निर्माण कार्य कर रही ठेका एजेंसी के द्वारा बिना सुरक्षा के काम करने से इनकार की खबर को लेकर अखबार में खबर छपने के बाद एसपी ने इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया है।

एसपी ने इस मामले में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वहां पर किसी भी परिस्थिति में अपराधी घटना ना हो। अगर गोलीबारी होती है तो तत्काल कार्रवाई हो। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि हमने एसडीओ एवं एसडीपीओ को वहां पर भेज कर जो भी समस्या है उसे तत्काल निदान कर तटबंध का कार्य फिर से शुरू कराया गया है।

अगर कोई व्यक्ति निर्माण कार्य मे रुकावट डालता यही तो उनके ऊपर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। संवेदक एवं जल संसाधन विभाग के अभियंता लिखित आवेदन मांग किया गया है लेकिन अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है अगर आगे कोई भी अपराधिक घटना होता है तो थाना अध्यक्ष स्वयं मामला दर्ज करेंगे उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती लगातार तटबंध पर हो रही है इसके लिए भी मैंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *