नवगछिया। इस्माईलपुर में तटबंध टूटने और जलजमाव की समस्या की जांच को लेकर लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग की दो सदस्यीय उड़नदस्ता की टीम नवगछिया जांच करने पहुंची। इस संबंध में भागलपुर से सांसद अजय मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी।

टीम की अध्यक्षता कर रहे कार्यपालक अभियंता वरुण कुमार ने जाह्नवी चौक से इस्माईलपुर और इस्माईलपुर से लेकर के बिंद टोली के बीच तटबंध टूटने एवं कटने को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। इस मौके पर सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार की उदासीनता के कारण क्षेत्र बाढ़ के पानी में महीनों डूबा रहा, हजारों एकड़ खेती की जमीन डूबी रही।

लगातार स्थानीय लोगों के द्वारा सभी स्तर पर शिकायत करने एवं गुहार लगाने के बाद भी कार्यपालक अभियंता ने जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नवगछिया के कार्यपालक अभियंता की उदासीनता के कारण तटबंध टूटा है। उन्होंने उड़नदस्ता टीम को बताया कि यहां पर जिस तरह की समस्या स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया है वह काफी गंभीर है। पिछले चार साल से इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक का निर्माण कार्य अधूरा है। जमीन अधिग्रहण की समस्या बनी हुई है। साथ ही कई जगहों पर गंगा और कोसी नदी में कटाव की स्थिति भयावह है।

उड़नदस्ता टीम के अध्यक्षता कर रहे कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उन्हें जांच करने के लिए मुख्यालय से भेजा गया है। सभी स्तर से जांच के बाद रिपोर्ट दिया जाएगा। वहीं इस्माईलपुर के जिला परिषद विपिन मंडल मिथुन कुमार राजेश कुमार अवधेश कुमार आदि लोगों ने बताया कि तटबंध टूटने के बाद कई घर बर्बाद हुए। मालूम हो कि 15 अगस्त 2021 को दोपहर में अचानक तटबंध टूट जाने के कारण इस्माइलपुर गोपालपुर एवं नवगछिया प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया था जिससे अफरा-तफरी मच गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *