गोपालपुर : इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर इस बार बाढ़ व कटावरोधी काम लगभग 14 करोड़ की लागत से जल संसाधन विभाग करा रहा है। लेकिन मानसून सिर पर है इसके बाद भी यह काम अधूरा है। बीते रविवार को गंगा दशहरा था। इसके बाद माना जाता है कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगती है। मानसून की बारिश होते ही काम करने में मुश्किलें आएंगी। ग्रामीणों ने बताया कि काम भी धीमी गति से कराया जा रहा है। इसको लेकर डीएम भी निरीक्षण के दौरान निर्देश दे चुके हैं।

वहीं, स्पर संख्या-6 के अपोजिट साइड में लाखों रुपए की लागत से जल संसाधन विभाग द्वारा 700 मीटर के दायरे में सोल कटिंग का कार्य इस बार करवाया गया है, जिससे पानी की धारा अपोजिट साइड में शिफ्ट होने की भरपूर संभावना है। हालांकि मछुआरों द्वारा सोल कटिंग की जगह पर ही अधिक संख्या में जाल लगाए जाने से पानी की गति कम होने से सिल्टेशन (बालू की गाद) की समस्या बढ रही है।

जिससे विभाग द्वारा करवाए गए कार्य से पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर तटबंध का निरीक्षण किया था। जिसमें सोल कटिंग की जानकारी लेकर जल संसाधन विभाग अभियंता को निर्देश दिया था कि अधिक मात्रा में सोल कटिंग करवाई जाए।

ताकि पानी का फैलाव अपोजिट साइड में हो, जिससे तटबंध को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक ई अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि कटावरोधी काम तेजी से चल रहा है। जल्द यह काम पूरा करा लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *