नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा उत्तर पंचायत अंतर्गत भीम दास टोला में मंगलवार की शाम ठनका गिरने से गीता देवी (40) की मौत हो गई। गीता के पति जनार्दन शर्मा उर्फ जैनी शर्मा ने बताया कि बारिश के समय वह घर में बैठी थी।

Whatsapp group Join

इसी दौरान घर से सटे वृक्ष पर ठनका गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से मजदूर परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *