खरीक। प्रखंड के उस्मानपुर स्थित सूर्य मंदिर के परिसर  में छठ पूजा के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी भव्य मेले का आयोजन किया गया। वहीं विश्वकर्मा चौक से कलबलिया धार छठ घाट तक लाइट का भी पूजा कमेटी द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस अवसर होने वाले तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का गुरुवार से शुरू हो गया। जिसका शनिवार को समापन होगा। दंगल का उद्घाटन विधायक ई. शैलेन्द्र, मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र यादव, दंगल संचालक गुलशन यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया।

विधायक ने मौजूद लोगों की भीड़ को छठ पूजा की बधाई दी एवं देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों के हौसले की अफजाई की। दंगल में भाग लेने के लिए यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत बिहार के विभिन्न जिलों के पहलवान आए हैं। पहले दिन इलाहाबाद के राजेश पहलवान ने कानपुर के पवन पहलवान को चित कर दंगल को काफी रोचक बना दिया एवं खूब वाहवाही  बटोरी। विजेता पहलवान को मेला कमेटी की ओर से 21 सौ रुपये का नगद इनाम दिया गया।


वहीं, कानपुर के बबलू पहलवान, राजस्थान के सूरज पहलवान, लत्तीपुर के विकास पहलवान, विद्यानंद पहलवान, पीपरपांती के वकील पहलवान समेत अन्य पहलवानों का भी अच्छा  प्रदर्शन रहा। वहीं, दंगल देखने के इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने दंगल का खूब आनंद उठाया। एवं पहलवानो की ताली बजा कर हौसला अफजाई कर रहे थे। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया, शुक्रवार को महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों का दंगल होगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *