नवगछिया : गोसाई गावं के पास 14 नो० रोड पर स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में अनुमंडल अग्निशमन दल के द्वारा छात्र छत्राओं और शिक्षकों को आग से बचाव के लिये प्रशिक्षण दिया गया. दल के प्रशिक्षकों ने बिना किसी हड़बड़ाहट के जलती हुई आग को किस तरह बुझाना है, अग्निशमन दल द्वारा प्रदर्शित किया गया. दल के लोगों ने अग्निशमन कार्यालय का मोबाइल और टेलीफोन नंबर भी छात्र छत्राओं के बीच सार्वजनिक किया है.

अग्नि सुरक्षा की दी गई जानकारी

अग्निशमन दल में शामिल पदाधिकारी और जवानों ने डेमो के जरिए बताया कि किस तरह स्कूल के लिए बचाव योजना बनाएं। किस तरह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक को इसकी जानकारी हो सके। स्कूल परिसर को अग्नि से सुरक्षित रखने के लिए अग्निशमन टीम ने बताया कि हमेशा भवन नियमों व निर्देशों का पालन करें। फायर अलार्म जगाएं और आग लगने पर सभी को चौकस करें। सामान्य समय के दौरान अपनी आंखें बंद करके बचाव के रास्ते से बाहर निकलने का अभ्यास करें। बचाव के रास्तों को हमेशा साफ रखे और इनमें किसी प्रकार की रुकावट न हो। भंडारण और कार्य क्षेत्र को कूड़े-कचरे से दूर रखे। अग्निशमन दल ने बताया कि खाना बनाने वाले स्टाफ को किचन में काम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। प्राथमिक उपचार किट हमेशा तैयार रखे और आपात स्थिति के लिए खुद को और किट को तैयार रखे। प्राथमिक उपचार बाक्स को ऐसे स्थान पर रखे जहां आसानी से पहुंचा जा सके।

मिट्टी के तेल, गैस सिलेंडर आदि जैसे ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखे। बच्चों को अग्नि सुरक्षा नियम की जानकारी से जरूर अवगत कराएं। बिना डर, भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए क्लास रूम से बाहर आ जाएं।

आग लगने पर घबराए नहीं

अग्निशमन दल ने लोगों को जानकारी दी कि आग लगने पर अपनी और अपने मित्रों की रक्षा करे। शांत रहें, घबराए नहीं। अलार्म बजाए और सभी को चौकस करे।

नजदीकी निकास मार्गो का इस्तेमाल करे। निकलने से पहले सभी खिड़की और दरवाजे बंद कर दें। लिफ्ट की बजाए सीढ़ी का उपयोग करें। खड़े न हो, जमीन पर रेंगते हुए अग्नि प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकले। निकलते समय चेहरा ढक ले। तेज आवाज में चिल्ला कर बचाव दल का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करे।

शरीर में आग लग जाए तो जमीन पर लेट कर रोल करें

अग्निशमन दल ने जानकारी दी कि आग यदि किसी के शरीर में पकड़ ले तो वैसी स्थिति में दौड़े नहीं, हमेशा रुके, जमीन पर लेट कर रोल करे। जमीन पर रोल होने से कपड़े में लगी आग बुझ जाती है। आग लगने पर या आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा को 101 पर काल करें। अंत में विधालय परिवार की और से अग्निशमन दल को धन्यवाद दिया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *