नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल में आज, 17 अप्रैल 2025 को, विद्यालय के 15वें स्थापना दिवस का समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के संचालक एवं प्रधानाध्यापक, सी पी एन चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी और प्रबंधक नितिन कुमार की उपस्थिति थी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियाँ, वार्षिक परीक्षा 2024-25 का मूल्यांकन, विज्ञान प्रदर्शनी और विभिन्न खेलों के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ।
Total Downloads: 70
प्रधानाध्यापक सीपीएन चौधरी ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और विद्यालय की अनेक उपलब्धियों के बारे में बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकता की विविधता को दर्शाते हुए विभिन्न राज्यों के नृत्य, विभिन्न भाषाओं के गीत, कविताएं और विद्यालय तथा छात्र जीवन की विशेषताओं पर भाषण प्रस्तुत किए गए। समापन समारोह में, बच्चों को उनकी योग्यता के आधार पर मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न नजर आए।

