नवगछिया : सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) सहित अन्य बहुजन संगठनों के साझा बैनर तले 19 अप्रैल को नवगछिया के सम्राट अशोक भवन में ज्योतिबा फुले, डॉ. आंबेडकर जयंती और बीपी मंडल स्मृति दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
Total Downloads: 167
तैयारी को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन स्वागताध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि ज्योतिबा फुले, डॉ. आंबेडकर और बीपी मंडल को नवगछिया की धरती पर एक साथ याद किया जा रहा है। 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले का जन्मदिन है। 14 अप्रैल डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन है और 13 अप्रैल को मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बीपी मंडल का स्मृति दिवस है।
सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के राज्य संयोजक रिंकु यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने आधुनिक भारत में जो सामाजिक बदलाव की मशाल जलाई थी, उसी मशाल को लेकर डॉ. आंबेडकर आगे बढ़े थे

