नवगछिया : शनिवार रात साढ़े सात बजे भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में भवानीपुर थाना में तैनात एसआई आकांक्षा सिन्हा की मां नीतू सिन्हा (55) घायल हो गईं।

घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर नारायणपुर बस स्टैंड चौक के पास हुई। नीतू सिन्हा जरूरी सामान खरीदकर अशोक कुमार यादव के आवास में स्थित अपने डेरे की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान नवगछिया की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

जय माता दी ढाबा के आगे टक्कर लगने के बाद वह बेहोश हो गईं। बारिश होने पर होश आने के बाद उन्होंने अपनी बेटी एसआई आकांक्षा को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शंभु कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल नीतू सिन्हा को जेपी कॉलेज रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनका एक हाथ टूट गया है और सिर में भी गंभीर चोट आई है। नीतू सिन्हा नालंदा निवासी जितेंद्र सिन्हा की पत्नी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....