नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक चौंकाने वाली और अनोखी घटना हुई। यहां जेपी कॉलेज टोला नारायणपुर निवासी पशुपालक अनिल कुमार यादव की गाय ने एक ऐसे बछड़े को जन्म दिया है, जिसके दो मुंह हैं। यह घटना सुबह करीब 11:50 बजे की बताई जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार गाय और बछड़ा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।बछड़े की खासियत यह है कि उसके दो अलग-अलग मुंह बने हुए हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इसकी खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते अनिल कुमार यादव के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Total Downloads: 165
स्थानीय लोगों ने इसे अद्भुत नजारा बताते हुए ईश्वरीय चमत्कार से जोड़कर देखा। वहीं, बछड़े के मालिक अनिल कुमार यादव ने कहा कि यह भगवान की असीम कृपा है, जिसके कारण उनकी गाय ने इतना अनोखा बछड़ा जन्मा है। उन्होंने इसे शुभ संकेत मानते हुए अपने परिवार और गांव के लिए सौभाग्य की घटना बताया।
