नवगछिया : तेतरी के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बिजली की व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर कंपनी के अफसर मौके पर पहुंचे और दो दिन में आपूर्ति में सुधार करने का आश्वासन दिया। संजीव सिंह ने कहा कि पेड़ कटवाने के नाम पर बिजली काटी जाती है। गलत बिजली बिल भेज कर लोगों को परेशान किया जाता है।
Total Downloads: 315
उपभोक्ता जब बिजली बिल सुधार के लिए, ऑफिस जाते हैं तो कोई सुनने वाला नहीं मिलता है। बिजली कंपनी के कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि लोगों की मांग है कि बिजली नवगछिया से जोड़ा जाए, जबकि वह रूलर एरिया है।
कंपनी के कार्यालय में जाकर लोग बिजली बिल में सुधार करवा सकते हैं। विरोध प्रदर्शन में उपप्रमुख गौतम कुमार, सरपंच राजीव पासवान, सुजीत कश्यप, अमरेंद्र सिंह, मनु गांधी झा, रंजन सिंह, वार्ड सदस्य हेमंत राय, योगेश चौधरी, श्यामानंद ठाकुर, पंकज राय, मुन्ना राय, भानु प्रताप झा, मनमोहन कुमार, आशुतोष कुमार, राकेश रंजन राय शामिल थे।

इधर, कहलगांव में भी मंगलवार की रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई नंदलालपुर फीडर में 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इससे क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिला। कुछ दिनों पूर्व कंपनी के एसडीओ ने बैठक कर इन समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, परंतु स्थित पहले से और भी ज्यादा खराब हो गयी है।
