नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है. मारपीट की घटना के संदर्भ में दोनो पक्षों से नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. प्रथम पक्ष के रतन कुमार झा पिता यशोधरा झा ने चाकू व खंती से मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में आवेदन दिया है. जिसमे उन्होंने पड़ोस के ही अनुज कुमार झा उर्फ जनार्दन झा, मनीष कुमार झा उर्फ टुट्टू झा को नामजद किया है. वहीं दूसरे पक्ष के जनार्दन झा पिता दामोदर झा ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने रतन कुमार झा, भानू झा, गौरव झा, ब्रह्मदेव झा , कद्दू झा को नामजद किया है. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि दोनो पक्षों से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना के संदर्भ में. पुलिस छानबीन में जुट गई है.
Total Downloads: 105
सड़क दुर्घटना में एक घायल
नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर सोमवार हो हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवक पूर्णिया जिले के धमदाहा निवासी मो सम्मी आलम स्व सरमुद्दीन है। घायल युवक का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया. जहां घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायनगंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।

मारपीट में एक घायल
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर में हुए मारपीट में प्रमोद कुमार भगत घायल हो गए. घायल का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया

