नवगछिया| तेतरी दुर्गा स्थान के बगल में एक घरेलू गैस एजेंसी के डिलिवरी मैन व कंपनी के प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार व झाड़खंड के राज्य प्रमुख अमित मित्तल मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गैस के डिलीवरी मैन एक ऐसी कड़ी है जो ग्राहकों के किचन तक पहुंच रखता है।
Total Downloads: 352
कहा कि जानकारी के अभाव में गैस सिलेंडर की वजह से दुर्घटनाएं होती है। आप डिलीवरी मैन अपने अपने ग्राहकों को गैस सिलेंडर वितरण करने के साथ ही उन्हें जागरुक करने का काम करें। इस दौरान टेरिटरी प्रबंधक दीपांकर चौधरी ने डिलीवरी मैन को सुरक्षा के पांच मंत्र बताए।
इस बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिलीवरी मेन को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंदू भूषण झा, चंदन कुमार समेत भागलपुर जिला में कार्यरत भारत गैस एजेंसी के सभी डिलीवरी मेन उपस्थित थे।

