खरीक प्रखंड के विधायक का गृह पंचायत तेलघी के नव निर्वाचित मुखिया पुष्पा देवी को चार माह बाद भी पंचायत से संबंधित किसी प्रकार का प्रभार नहीं मिला है। इस बात का खुलासा शनिवार को पंचायत भवन में आयोजित बैठक का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक की जांच में हुआ। जिसमें मुखिया ने विधायक को बताया कि शपथ ग्रहण लेने के चार माह से अधिक समय हो चुका है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
लेकिन मुझे अबतक किसी भी प्रकार का प्रभार नहीं मिला है। विधायक ने डीडीसी को फोन लगाया और आवश्यक पहल करते हुए शीघ्र समस्या का समाधान कराने को कहा। विधायक ने बताया कि मुझे शिकायत मिल रही है कि प्रखंड के अन्य पंचायतों का भी यही हाल है। मैं इस तरह की समस्या को शीघ्र समाधान कराने का प्रयास करूंगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →