नवगछिया : नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में बुधवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. अपराध गोष्ठी में पुलिस जिला के सभी थाना के थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर शामिल हुए. मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर थाना क्षेत्र में 24 घंटे गश्ती करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिए है.
एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर सभी थानाध्यक्ष अभी से तैयारी में जुट जाए. उन्होंने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में अपनी गतिविधि बनाने जहां दुर्गा पूजा का त्योहार होता है. वहां के आयोजन समिति से संपर्क स्थापित करने और क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है. वहीं उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वैसे व्यक्ति जिससे त्योहार में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो वैसे व्यक्ति पर निरोधात्मक कार्रवाई के लिए 107, 109, 110 और सीसीए 3 का प्रस्ताव भेजे.

वहीं उन्होंने थाना क्षेत्र में लंबित पड़े केस को डिस्पोजल करने, वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने, वारंटी को गिरफ्तार करना, 24 घंटे पेट्रोलिंग करना व अन्य कई निर्देश दिए हैं. वहीं उन्होंने कहा की हाल में त्योहार का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। त्योहार को देखते हुए सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान और पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया है. अपराध गोष्ठी के दौरान उन्होंने सभी थानों के कांडों की समीक्षा की.
वही अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती सभी थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष. वीडियो, सीईओ व जनप्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में सभी थाना अध्यक्षों को दुर्गा पूजा के अवसर पर रूट चार्ट एवं लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा पंडालों की सूची तैयार करने को कहा गया है.
संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने प्रत्येक जुलूस की पल पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम में देने को कहा गया. उन्होंने दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी पूजा कमेटी को अनिवार्य रूप से अनुमति अनुज्ञप्ति प्राप्त करने और किसी भी सूचना प्राप्त होने पर तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया को सूचित करने को कहा गया. एसडीओ ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्षों को निर्देश की तेतरी दुर्गा स्थान , सैदपुर, भ्रमरपुर, राजेंद्र कॉलोनी, पंचगछिया, रंगरा, खरीक में विशेष रूप से सतर्कता बरतने को कहा गया है.


