नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड में दो अलग-अलग जगहों पर नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों द्वारा थाना से पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने में थाना के मुंशी द्वारा पैसा लेने आरोप लगाया गया है। इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने एसपी को आवेदन देकर की है कि मंदिर के पास 12 अगस्त को कुर्सेला निवासी आशीष कुमार और वेदी राय टोला के पानंद राय की दो पुत्री की डूबने से मौत हो गई थी।

जिसके बाद लगातार परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए थाना का चक्कर लगा रहे थे। कई दिनों तक घुमाने के बाद थाने के मुंशी द्वारा मृतक आशीष कुमार के मामा अवधेश से 500 रुपए और दयानंद राय से 2000 रुपए पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के एवज में लेने की शिकायत की है।

इस्माइलपुर थाना प्रभारी मणि पासवान ने कहा कि आवेदन जिला परिषद सदस्य ने दिया है, जबकि आवेदन पीड़ित को देना चाहिए या तो पीड़ित के पास कोई प्रूफ हो कि पैसा लिया गया है। फोटोकॉपी की मांग की गई थी जो पता था वह दे दिया गया था वहीं नवगछिया एसपी सरोज ने कहा की जानकारी मिली है जांच कर जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *