नवगछिया। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर एलआईसी कार्यालय के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित टोटो के धक्के से गंभीर रूप से घायल बिहपुर के जमालपुर निवासी सुरेश कुमार सिंह की बुधवार को भागलपुर के निजी अस्पताल इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मृतक के पुत्र विभाकर कुमार सिंह ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर टोटो चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने व धक्का मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने टोटो चालक को गिरफ्तार कर टोटो जब्त कर लिया।

नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि आवेदन पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की गयी। गिरफ्तार चालक ललित कुमार नवगछिया का रहने वाला है। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *