नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के सौकचा के पास कोसी नदी में डूबने से थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी महेंद्र यादव पिता स्व फासो यादव की डूबने से मौत हो गई है. कोसी नदी में डूबने से वृद्ध की मौत होने पर स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई.

वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव के नदी से बाहर निकलने के बाद नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

वहीं डूबने से वृद्ध की मौत होने पर नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने नवगछिया सीओ को घटना की सूचना देकर पूरे मामले से अवगत कराया. वहीं उन्होंने मृतक के शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *