नवगछिया : मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड को वामदलों द्वारा घोषित बिहार बंद का नवगछिया में मिलाजुला असर रहा. बिहार बंद की घोषणा के बाद भी नवगछिया बाजार की अधिकतर दुकाने खुली रही. बंद को सफल बनाने के लिए गुरुवार को भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह के नेतृत्व में इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव का गौरी शंकर राय, ऐक्वा के जिला सचिव रेणु देवी, भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य पुरुषोत्तम दास, सुधीर यादव, सीपीएम के लोकल सचिव विनोद पोद्दार आदि ने समर्थकों के साथ नवगछिया बाजार को बंद कराया.

बंद के समर्थन में राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चोबे, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य राजद कार्यकर्ता भी शामिल हुए. गुरुवार को करीब 11 बजे वामदलों की टोली में नवगछिया बाजार के दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानें बंद कर बंद का समर्थन करने की अपील की. इस मौके पर माले नेता व कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में सीबीआई द्वारा किये जाने, समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, चंद्र देव वर्मा की को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.

इस दौरान नवगछिया स्टेशन चौक पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए का रामदेव सिंह ने कहा कि बालिका सुधार गृह में ही जब बच्चियों के साथ बलात्कार होता है. इस तरह का कृत्य पूरे देश के लिए शर्मसार की बात है. इसे भाकपा माले कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. गौरीशंकर राय ने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गिरी बलात्कार की घटना पूरे देश को शर्मसार कर दिया है.

माले नेताओं ने कहा की बिहार सरकार और केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है. इस घटना में सरकार के नारे को झूठा साबित कर दिया. माले नेताओं ने घटना में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. मौके पर कार्तिक मंडल, राजकिशोर यादव, राधे रजक, विष्णु मंडल, वकील मंडल, सरफराज, पृथ्वी शर्मा, बिहारी शर्मा, उमर शेख, अनिल मंडल, मुरारी भारती, देवानंद मंडल, किशन राम सहित सैकड़ों की संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *