नवगछिया: परबत्ता थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव की अगुआई में थाना परिसर में गड्ढे खोदकर भारी मात्रा में जब्त शराब का विनिष्टीकरण किया गया। भागलपुर उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि कुल सात कांडों में जप्त देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।

जिसमें विदेशी शराब के चार मामले के कुल 6300 लीटर विदेशी शराब और तीन मामले के कुल 10 लीटर देशी शराब कुल 6310 लीटर शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। शराब विनष्टीकरण के दौरान भागलपुर उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार, थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।


उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि शराब और इसके कारोबार को लेकर प्रशासन सख्त है। शराब को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब के धंधे को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *