नारायणपुर । भ्रमरपुर में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कटरिया का करण यादव और महिला वर्ग में कानपुर की आरती कुमारी विजेता रहे।
Total Downloads: 354
प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब ,अमृतसर, गोरखपुर, देवरिया, झारखंड व बिहार के जिलों से आए हुए महिला और पुरुष पहलवान अपना दम दिखाया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु मोहन मिश्रा दीपक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान कटरिया कटिहार के करण यादव, दूसरे स्थान पर मुगलसराय के प्रवीण कुमार व तीसरे स्थान पर नाथनगर के फोटो यादव रहे। सम्मानित पहलवान को मुखिया प्रतिनिधि प्रसून कुमार मिश्र ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
