नवगछिया। बढ़ती महंगाई के खिलाफ अनुमंडल मुख्यालय नवगछिया में 27 अप्रैल को कांग्रेस द्वारा महाधरना आयोजित किया गया है।महाधरना को सफल बनाने हेतु गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष सहित वरीय नेताओं के साथ

भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी जिला अध्यक्ष द्वय डॉ. अभय आनंद झा, विपिन बिहारी यादव, प्रमंडलीय कॉडिनेटर विनय कुमार मिश्रा ने बैठक कर नवगछिया में व्यापक भ्रष्टाचार कटाव विस्थापन एवं अन्य समस्याओं को लेकर के भी इस महा धरना में मुद्दा पर बात किया गया।

इस मौके पर भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह, शंकर सिंह अशोक, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरीय नेता शंकर प्रसाद सिंह अशोक आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *