नारायणपुर : प्रखंड के भवानीपुर थाना में दशहरा पूजा को लेकर इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें डीजे व हथियार पर जुलूस निकालने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
पूजा व मेला नारायणपुर स्टेशन, नारायणपुर चौहद्दी, शाहपुर चौहद्दी व भवानीपुर में कमेटी को वोलेंटियर रखने का निर्देश दिया। निर्धारित रूट व समय पर विसर्जन किया जाएगा।
मौके पर बीडीओ खुशबू कुमारी, सीओ नीतेश कुमार सेठ, उपप्रमुख अशोक यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, पूर्व प्रमुख ईशो यादव, प्रो. अयूब अली, नीरज सिंह, रमेश कुमार, मो. रहमान अली, ग्यास अली, इरशाद आलम, बाबू साहब सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
