नवगछिया। परबत्ता थाना के जमुनियां गांव निवासी मो. गुलफराज की पत्नी रिमझिम खातून ने पति समेत ससुरालवालों पर दहेज की मांग करने, प्रताड़ित करने, हत्या का प्रयास करने और घर से भगा देने का आरोप लगाते हुए परबत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये आवेदन दिया है।
Total Downloads: 98
रिमझिम का कहना है कि घर से भगा दिए जाने के बाद भी उसका पति उसके भाइयों के व्हाट्सएप्प पर कट्टा लहराते हुए अपना फोटो भेज कर धमकी दे रहा है। रिमझिम का मायके खगड़िया जिले के गोगरी थाने के नया टोला में है। शादी के करीब एक वर्ष बाद ही उसका पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये नगद और बाइक दहेज के रूप में मांगने लगे।
इसके बाद उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। गला दबा कर हत्या का प्रयास भी किया गया। इसी वर्ष 27 अक्तूबर को उसे घर से भगा दिया गया। रिमझिम ने अपने पति समेत कुल नौ लोगों को नामजद करते हुए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

