नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा ओपी थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा पंचायत में गोला टोला निवासी अशोक भगत उर्फ बौकू और उसके भाई रत्नेश भगत के घर में बुधवार शाम करीब छः बजे आग लग गई। परिजनों ने बताया कि अशोक भगत के घर जल रहे दीए की चिंगारी से घर में आग लगी।

आग जब लगी तो उसके घर में कोई सदस्य नहीं थे, सभी सदस्यों बगल में शंकर मंडल के यहां हो रहे शादी समारोह में चले गए थे। आग लगने से अशोक भगत और उसके भाई रत्नेश भगत के दो-दो घर पूरी तरह जल कर राख हो गई है।

घटना की सूचना मिलते हीं आधे घंटे में ढोलबज्जा थाना की दमकल गाड़ी आग बुझाने मौके पर पहुंच गई, वहीं एक और दमकल (अग्निशमन) की गाड़ी नवगछिया से बुलाई गई, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों ने बताया कि अशोक भगत के दो घर, डेढ़ लाख रुपये व तीन बकरियां समेत करीब ढाई लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

वहीं रत्नेश भगत के भी दो घर समेत उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये की अन्य सामान व बक्से में रखे पचास हजार रुपए जल जल गए है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *