नारायणपुर ।नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार में 1 जनवरी को कॉस्मेटिक दुकानदार विपीन पंडित पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस कांड का मुख्य आरोपी सन्नी यादव ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया है, जबकि दूसरे आरोपी सत्यम यादव को भवानीपुर पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
Total Downloads: 165
इस संबंध में भवानीपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सत्यम कुमार यादव को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा जाएगा। वहीं, मुख्य आरोपी सन्नी यादव के सरेंडर के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशानुसार की जा रही है।
गौरतलब है कि 1 जनवरी को मधुरापुर बाजार में हुए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
