बिहपुर । बिहपुर प्रखंड के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म मामले के नामजद आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की देर शाम में दुष्कर्म की घटना हुई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
इसको लेकर पीड़िता के पिता ने मंगलवार को थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें गांव के ही युवक सुशांत कुमार उर्फ छोटू को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर के निर्देश पर मामले की जांच एसआई संजय कुमार कर रहे हैं।
इधर पीड़िता को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
