नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में, जो गोपालपुर के सुकटिया बाजार का निवासी है, तथा जो उसेरिया का रहने वाला है, शामिल हैं।
मामले में 19 फरवरी को पीड़िता की मां ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया है कि 16 फरवरी को उनकी नाबालिग बेटी घास काटने बहियार गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।


