नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिन्दटोली में गुरुवार की देर रात को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों में जॉनी महतो के पुत्र शुभम महतो, धनी महतो के पुत्र कन्नी महतो, सुभो महतो के पत्नी मित्तम देवी, नारायण महतो के पुत्र संजय महतो, मोहित महतो के पुत्र अवधेश महतो, धनी महतो के पुत्र दिलीप महतो, भोला महतो के पुत्र, फोजी महतो, भोला महतो, भोला महतो के पत्नी रुकमणी देवी घायल हो गई है.

जिसे परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार करने के लिए रुकमणी देवी, भोला महतो, फोजी महतो, अवधेश महतो, कन्नी महतो को बेहतर उपचार करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *