नवगछिया । कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत कासीमपुर में मंगलवार की देर रात करीब एक बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग जाने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग सच्चिदानंद सिंह के पुत्र ऋषि कुमार के दुकान में लगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 324
बताया जा रहा है कि आग लगने से दुकानदार को लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी नवगछिया सीओ और कर्मचारी को दे दी गई है। वहीं मुआवजे को लेकर दुकानदार ऋषि कुमार ने पंसस मृत्युंजय राय के साथ कदवा थाना में आवेदन दिया है
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
