नवगछिया – रंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के भवानीपुर शिव मंदिर के पास रविवार को देर रात एक मोटरसाइकिल के धक्के से एक ट्रक का खलासी समेत मोटरसाइकिल का चालक घायल हो गया है. दोनों को देर रात इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज किया गया.
मोटरसाइकिल चालक रंगरा के ही मंदरौनी निवासी विश्वजीत सिंह है तो ट्रक का खलासी बेतिया जिले के विषमरा गांव निवासी भूषण कुमार है. स्थानीय लोगों ने बताया कि भवानीपुर शिव मंदिर के पास मोटरसाइकिल चालक एकाएक असंतुलित होकर सड़क के पास ही खड़े खलासी को धक्का दे मारा जिसके बाद दोनों घायल हो गए.

