बिहपुर । प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत की मड़वा गांव वार्ड नंबर 5 निवासी चंदन राय की 25 वर्षीय पत्नी निधि देवी बुधवार की देर शाम चाय बनाने के दौरान बुरी तरह झुलस गई जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया की निधि की मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर थी।
Total Downloads: 93
जानकारी के अनुसार निधि की शादी तीन साल पहले मड़वा में हुई थी। उसका मायका खगड़िया जिले के डूमरिया था। निधि छोटा गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी। इसी दौरान किसी तरह आग पकड़ लिया। आग बेकाबू हो गया और महिला कमर से ऊपर लगभग 70 प्रतिशत जल गई।
वहीं पर गैस सिलेंडर और चाय बनाने वाला बर्तन भी गिरा हुआ था। जिस समय यह घटना हुई सास नीलम देवी घर पर नहीं थी और पति बहियार में था। परिजन जब घर आये तो पता चला। इसके बाद झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार और जमादार पवन सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ओपी प्रभारी ने बताया महिला के परिजनों की ओर कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

