नवगछिया । 18 अगस्त को दोस्त के साथ निकले खरीक थाना के नया टोला भवनपुरा निवासी छतीस रजक का 20 वर्षीय पुत्र रिंकज कुमार लापता हो गया है। युवक के परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है। परिजनों ने कहा है कि 18 अगस्त की शाम सात बजे बेटा अपने दोस्त चोरहर निवासी सोनम कुमार के साथ एनएच-31 खरीक चौक जाने की बात कहकर घर से निकला था।
Total Downloads: 345
जब रात 10 बजे तक वह वापस घर नहीं आया तो, उसके मोबाइल पर फोन कर जानकारी लेनी चाही लेकिन मोबाइल ऑफ बताया। इसके बाद मैं एवं मेरे परिवार के सदस्यों ने खरीक चौक जाकर खोजबीन की। किन्तु, वह नहीं मिला। मैंने सोचा कि वह अपने दोस्त के घर चला गया होगा।
जब अगले दिन 19 अगस्त को भी वह नहीं आया और मोबाइल भी ऑफ बताते रहा तो मैं अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके दोस्त के घर पहुंचा। जहां उसके दोस्त ने बताया कि मैं तो तुरंत अपने घर लौट आया। वह बाद में जाने की बात कहकर वहीं रूक गया। युवक के परिजन अनहोनी की आशंका से आशंकित हैं। युवक इंटर स्कूल खरीक का 11वीं का छात्र है।

