खरीक। रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे कोसी दियारा के कुख्यात सिंटु यादव एवं गौरव यादव के घर की थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को ढोल बजाकर कुर्की-जब्ती की गयी। इस दौरान पुलिस ने दोनों कुख्यातों के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर सारा सामान जब्त कर थाना लाई।

वहीं दूसरी ओर महिला को जिंदा जलाकर शव गायब करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे ध्रुवगंज निवासी नवल किशोर ठाकुर एवं उसके पुत्र कौशल किशोर ठाकुर के घर की भी पुलिस ने कुर्की-जब्ती की। इस दौरान पुलिस ने घर के चौखट से लेकर सारा सामान जब्त कर थाना लाई।

मालूम हो कि नवल किशोर ने अपने पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपनी पत्नी इंदु देवी उर्फ कैली को जिंदा जलाकर शव गायब कर दिया था। इस मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। किन्तु महिला का पति और सौतेला पुत्र अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसके कारण पुलिस ने दोनों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *