नवगछिया में बुधवार को पाए गए दोनो कोरोना पोजेटिव मरीज स्वास्थ्य कर्मी है. जिसमें एक मरीज जिनकी उम्र 50 वर्ष है वे अस्पताल में ही कार्यरत हैं और भागलपुर में रहते हैं और रोजाना भागलपुर से नवगछिया आते हैं. जबकि दूसरा युवक जिसकी उम्र 24 वर्ष है वह अस्पताल में आउट सोर्स के तहत दैनिक मजदूरी पर काम करता है.
युवक का पिता भी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कार्य करता था. वर्तमान में दोनों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के द्वारा नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में बनाए गए कोरोना सेंटर जहां पर लोगों का सेंपल लिया जाता था. वहीं पर चिकित्सक की टीम के साथ ड्यूटी पर लगया गया था.


मुंबई से आया था इस्माइलपुर का मजदूर
इस्माईलपुर प्रखंड में पाए गए कोरोना संक्रमित युवक प्रखंड के सुद्दन टोला का रहने वाला है. युवक आठ मई को मुंबई से चलकर नवगछिया पहुचा था. इस्माईलपुर पहुचने के बाद युवक सीधे गांव चला गया था. जहां ग्रामीणों ने उसे समझा बुझाकर इस्माईलपुर के रामनगर उच्च विद्यालय में बने कोरनटाइन सेंटर में भेज दिया था.
जहां पर वह रह रहा था. दो दिन पूर्व नवगछिया अनुमंडल के कोरना सेंटर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था. इसके साथ कुल छह लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था.
नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दो अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी पोजेटिव पाए गए हैं और अन्य तीनो प्रवासी मजदूर है जो बाहर से आए हैं. एसडीओ ने कहा कि दो स्वास्थ्य कर्मी के पोजेटिव पाए जाने से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल हॉट स्पॉट बन गया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की जांच कराई जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि सभी मजदूर कोरनर्टाइन सेंटर से आए थे और गांव नहीं गए थे इसीलिए किसी भी क्षेत्र को कॉन्टेनमेट जॉन नहीं बनाया जाएगा. नवगछिया बाजार को सील को लेकर अनुमंडल प्रशासन से किसी तरह का आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है

