नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के मेघल टोला के पास गंगा नदी में सभी पिछले दो दिनों से मगरमच्छ जैसा जानवर देखने से लोगों मे हड़कंप मच गया है। लोग इस कदर भयभीत है कि गंगा नदी के किनारे जाने से परहेज करने लगे हैं और लोगो को भी जाने से रोक रहे हैं। हालांकि वन विभाग के पदाधिकारी ने इसे घड़ियाल बताया है। क्षेत्र में वनरक्षक कैंप कर रहे हैं।

कुछ स्थानीय लोगों ने इस जीव को मगरमच्छ बताकर उसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया है। मगरमच्छ जैसे जानवर के देखे जाने को लेकर नवगछिया वन विभाग के रेंज पदाधिकारी पीएन सिंह यादव अपने कनीय अधिकारियों के साथ इस्माईलपुर में मेघल टोला के आसपास पहुंच कर मगरमच्छ की जानकारी ली और उस जीव को देखा।

पीएन सिंह यादव ने बताया कि यहां पर मगरमच्छ नहीं आया है यह घड़ियाल है। हम लोगों ने भी वीडियो देखा है। हमारे वरीय पदाधिकारी के द्वारा भी इस पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है। हम अपने वनरक्षक और डॉल्फिन मित्र के साथ उस क्षेत्र में कैंप कर निगरानी रख रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *