नवगछिया । गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा समारोह का शुभारंभ मंगलवार को स्थानीय बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज में प्रारम्भ हो गया। जहां कई राज्यों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुदीक्षा ली।
Total Downloads: 160
इससे पहले श्रीगुरुपूर्णिमा समारोह का केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर गुरुमंच का उद्घाटन किया, जहां विधान परिषद सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह, सराफ कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. उग्रमोहन झा, सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन, सीए गौरीशंकर डोकानिया, संस्थापक सचिव संतोष सराफ, संरक्षक राम गोपाल सराफ आदि शामिल रहे। सभी ने श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है और ज्ञान के बिना मनुष्य अंधकार में भटकता रहता है। अश्विनी चौबे ने कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।

इस मौके पर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अश्विनी चौबे ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। भजन गायक बलबीर सिंह बग्घा ने गुरु भक्ति के गीतों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वामी आगमानंद जी ने कहा कि वेदों के रचयिता महर्षि व्यास जो आदिगुरु हैं, गुरुपूर्णिमा उन्ही को समर्पित है
