बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने बिहपुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष की ओर से मनोज चौधरी ने पहले आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं, दूसरे पक्ष से अमरजीत चौधरी ने गांव के प्रीतम उर्फ पीतांबर चौधरी सहित तीन लोगों को नामजद किया है।

अमरजीत चौधरी ने अपने आवेदन में बताया कि 31 जनवरी की रात वह भोज से लौट रहे थे, इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनकी जेब से 1500 रुपये निकाल लिए। आरोप है कि ईंट से हमला किए जाने के कारण उनका होंठ कट गया।

इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *