नारायणपुर । प्रखंड के नवोदय चौक एनएच 31 पर रविवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें खगड़िया की ओर से आ रही बाइक पर सवार भाई-बहन बड़ी पैंकात निवासी गणपति कुमार व विभा कुमारी और

दूसरी बाइक पर सवार भ्रमरपुर निवासी सुजीत कुमार झा को सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी लाया गया। जहां से दोनों भाई-बहन को मायागंज रेफर कर दिया गया। भवानीपुर थाना के एसआई मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि नवोदय मोड़ पर दोनों बाइक में टक्कर हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *