बिहपुर। बिहपुर बाजार में भागलपुर श्रम संसाधन विभाग द्वारा गठित ‘धावा दल की टीम ने शनिवार को बाइक गैराज व साइकिल दुकान से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
धावा दल ने मो. छोटू की बाइक गैराज से एक व मो. शहबाज की साइकिल दुकान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। दल में शामिल पदाधिकारी मनोहर कुमार ने बताया कि डीएम भागलपुर के निर्देशानुसार श्रम संसाधन विभाग द्वारा बाल श्रमिकों की जांच एवं मुक्ति हेतु गठित धावादल द्वारा यह कार्रवाई की गई है। दोनों नियोजकों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

