नारायणपुर । प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत में रविवार को माघी पूर्णिमा को होने वाले रामधुन संकीर्तन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति के सदस्य प्रखंड प्रमुख मंटु यादव ने बताया कि रामधुन संकीर्तन 24 घंटे के लिए होगा।
Total Downloads: 81
शोभा यात्रा में 251 कन्या कुमारी व महिला ने कलश लेकर यज्ञ स्थल से नारायणपुर, मधुरापुर होते हुए बलहा गंगा घाट पर जल भर कर कलश का संकल्प कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा।
मौके पर मुखिया संजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डु यादव, सरपंच देवेन्द्र यादव, शशिभूषण यादव, शिक्षक चेतन परदेशी, सुनील कुमार शर्मा, सुनील कुमार साह, भवेश शर्मा, उदय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।वही प्रखंड के बलहा गांव में आयोजित रामधुन संकीर्तन का रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

