बिहपुर : बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर में नरायणपुर प्रखंड के नगड़पाड़ा निवासी युवक राजन कुमार ने मारपीट कर घायल कर देने को लेकर केस दर्ज कराने को बिहपुर थाना में आवेदन दिया है। इसमें उसने भ्रमरपुर निवासी पंकज झा, रमण झा, बबलू झा को नामजद किया है। अपने आरोप में बताया कि चार अप्रैल को दोपहर मैं अपने ट्रैक्टर से मिट्टी लोड कर भ्रमरपुर जा रहा था।
Total Downloads: 165
वहीं पछियारी टोला में गाड़ी बैक करने के दौरान जल नल क़ा पाइप टूट गया। उसी बीच नामजद आरोपियों ने पीट कर बेहोश कर दिया। तब हल्ला होने पर लोग जुटे और मेरी जान बची। मुझे इलाज को नारायणपुर अस्पताल भेज दिया गया। वहां बेहतर इलाज के लिए मायागंज भेज दिया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में पड़ताल की जा रही है।
