नवगछिया : शनिवार को नवगछिया नगर पंचायत के प्रशाल में नवगछिया नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक नगर अध्यक्ष प्रीति देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से नगर कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्र वर्मा उपस्थित रहे. बैठक में छठ पूजा की तैयारियां, लंबित वृद्धा पेंशन, आवास योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की गई सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को रखा.

पार्षद मुन्ना भगत नागेश्वर सिंह मो सिंकदर दीपक भगत ने एम ओ से डीलर से संबंधित आवंटन सुची की मांग को रखा. पार्षद चम्पा कुमारी स्वीटी कुमारी लालमुनि देवी ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो गया है

इसलिए जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाई जानी चाहिए इस पर जानकारी देते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर कार्य प्रकिया में है और जल्द से जल्द नगर में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. पार्षद सुभाष सिंह मो सलाउद्दीन ने डस्टबिन लगवाने की मांगों को रखा. इस मौके अन्य पार्षद भी उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *