बिहपुर| थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने सोनवर्षा निवासी हेमंत कुमार और उसके चचेरा भाई सौरभ चौधरी पर शादी की नियत से बेटी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने लिखा है कि हमको नीचा दिखाने के लिए मेरी बेटी का अपहरण किया गया है। थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने बताया कि नाबालिग की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

