नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद के वार्ड 20 के पार्षद दीपक कुमार उर्फ गुड्डू ने भवानीपुर के युवकों पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने की शिकायत नवगछिया थाने में की है। पार्षद ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया है कि मैं गौशाला रोड स्थित अपने दुकान पर संध्या समय बैठा था। उसी समय भवानीपुर निवासी दो युवक आए और गाली देने लगे। मना किया तो एक युवक ने मेरा कॉलर पकड़ते हुये मुझे कुर्सी से उठा लिया और गाली देते पांच लाख की रंगदारी मांगी।

नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पार्षद ने कहा कि इसके पूर्व भी भवानीपुर के युवकों ने जान मारने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला मारपीट का है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *