नवगछिया|राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 4 अगस्त को आईएमए हॉल पटना में आयोजित की गई। जिसमें करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।

इसमें पुलिस जिला नवगछिया पुनमा प्रताप नगर के नन्हे सिंह राजपूत को प्रदेश युवा संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नन्हें सिंह ने कहा क्षेत्रीय समाज हमेशा त्याग, बलिदान और समर्पण के जाना जाता है।

इस पहचान को करणी सेना सदैव याद रखेगी। करणी सेना के पूर्व पांच जिला के प्रभारी रजनीश सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह राजपूत, अरुण सिंह, डब्बू सिंह, पवन सिंह, अनिरुद्ध सिंह ने नन्हें सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *