नवगछिया। नवगछिया स्टेशन रोड में दोनों तरफ लगने वाले सब्जी दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर नयी सब्जी हाट में अपना दुकान ले जाने का अल्टीमेटम दिया गया है। शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन ने माइकिंग करवाया।

जिसमें स्टेशन रोड के अलावा बाजार में इध-उधर सब्जी लगाने वाले दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर नयी सब्जी हाट में दुकान ले जाने को कहा गया है। इसके पूर्व नयी सब्जी हाट को मिट्टी व ईंट सोलिंग कर सजाया संवारा गया है। इसके पूर्व सब्जी दुकानदारों ने बिजली पानी की समस्या बताते हुए नयी सब्जी हाट में जाने से इनकार कर दिया था।

रेलवे ने सब्जी हाट की जमीन को रेलवे का बताकर बोर्ड लगाया था

नए स्थान पर सब्जी हाट शिफ्ट करवाने के प्रयास पर रेलवे ने उसे रेलवे की संपत्ति बताकर सब्जी हाट लगाने से मना कर दिया था। बाद में नवगछिया के लोगों ने एमएलसी मदरौनी निवासी संजीव सिंह से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा था। एमएलसी ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था।

इस पर मंत्री तारकेश्वर प्रसाद भगत ने इस संबंध में जिलाधिकारी और डीआरएम से बात कर समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। डीएम और डीआरएम से हरी झंडी मिलने के बाद नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार ने 24 घंटे में नयी सब्जी हाट में शिफ्ट करवाने के लिए माइकिंग कर अल्टीमेटम दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *