नवगछिया| पकरा गांव में ढिबरी से शीला देवी के घर में बुधवार को आग लग गई। इस दौरान आग तेजी से दिनेश महतो के घर में भी फैल गई। इस घटना में दोनों के घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। वहां से दो दमकल मौके पर पहुंचे, तब आग पर काबू पाया जा सका। शीला देवी ने बताया कि वह घर में पूजा करने के बाद दीया जलाकर मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान दीया से घर में आग लग गई। सूचना मिलने पर जब तक वह घर पहुंची तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
