बिहपुर : बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 11-12 में लगभग 15 महीना पहले पीएचईडी द्वारा नल-जल का कार्य के दौरान जगह-जगह सड़क तोड़ा दिया गया। जिसकी अब तक मरम्मत नहीं करायी गयी है।
इस समस्या को लेकर उपप्रमुख एनामुल ने बिहपुर बीडीओ को आवेदन सौंप कर सड़क की मरम्मती व 70 घरों को नल-जल योजना में जोड़ने की मांग की है। इस बाबत बीडीओ एसएन पंडित ने बताया जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

