नवगछिया : नवगछिया बाजार के मोबाइल विक्रेता विकास मवांडिया के पिता अशोक मवंडिया का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया. परिजनों द्वारा लगातार उनकी खोज की जा रही है सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनके फोटो के साथ नाम पता वायरल किया गया है. इधर अशोक मवांडिया के संबंध में परिजनों को कोई जानकारी नही मिलने के बाद उनके लापता होने के संबंध में उनके पुत्र में नवगछिया थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

विकास मवंडिया ने बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में आवेदन दिया था. शनिवार को थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. परिजनों ने बताया क हम लोगों ने अपने स्तर से की काफी खोजबीन की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. रात्रि में चार पहिया वाहन से रंगरा से लेकर नारायणपुर एवं जहान्वी चौक तक सड़क के किनारे उसकी खोज की गई.

परिजनों का कहना है कि वह बाजार में भी ज्यादा नहीं घूमते थे. बाजार में अधिक से अधिक वह महाराज जी चौक से अपनी दुकान तक आते जाते थे. शुक्रवार की दोपहर दो बजे उन्हें कई लोगों ने नवगछिया सत्यम होटल के पास देखा था. परिजनों ने कहा कि अगर किस रिश्तेदार के यहां भी जाते तो शुक्रवार नही तो शनिवार की संध्या समय तक पहुंच जाते. लेकिन शनिवार को भी वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां नहीं पहुचे है. किसी अनहोनी की आशंका से परिजन डरे सहमे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *